{"_id":"66a297cbeb233f39d604180d","slug":"people-upset-due-to-low-voltage-problems-staged-a-protest-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-113025-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लो वोल्टेज की दिक्कतों से लोग परेशान, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लो वोल्टेज की दिक्कतों से लोग परेशान, दिया धरना
Thu, 25 Jul 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तीन साल से बिजली की दिक्कतों से जूझ रहे लोग
रुद्रपुर। फुलसुंगा के वसुंधरा कॉलोनी के लोगों ने भदईपुरा पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तीन साल से काॅलोनी के लोग बिजली की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। काॅलोनी में घंटों बिजली कटौती होती है। इसके अलावा बिजली आती है तो वोल्टेज काफी लो रहती है। इसके लिए लोगाें ने घरों में स्टेबलाइजर लगाए हैं। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज से पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं। गर्मी में बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही हैं और दो बच्चों को अस्पताल ले जाना पड़ा था। पानी की मोटर नहीं चल पाती है, लेकिन हर महीने बिल चार से पांच हजार रुपये आ रहा है।
आरोप लगाया कि एक कर्मचारी को ट्रांसफार्मर के लिए 50 हजार रुपये भी दिए जा चुके हैं। कहा कि ऊर्जा निगम में कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से संपर्क नहीं हो सका। ब्यूरो