फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People remained confined to their homes due to the severe cold.

Udham Singh Nagar News: कड़ाके की ठंड से घरों में दुबके रहे लोग

Sat, 03 Jan 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
People remained confined to their homes due to the severe cold.
खटीमा/गदरपुर/दिनेशपुर। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते कई दिनों से धूप नहीं निकली जिससे ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। शीतलहर का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और मजदूर तबके पर देखने को मिल रहा है। ठंड के चलते अधिकांश स्कूलों को बंद कर दिया गया है, इसके बावजूद रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खटीमा में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि रविवार को भी इसी तरह ठंड रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गदरपुर नगर पालिका की ओर से कुछ स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं लेकिन यह पर्याप्त नहीं साबित हो रहे हैं। मजबूरी में लोग अपने स्तर पर भी आग जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालक अपने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए जूट से बने बोरे और अन्य उपाय करते नजर आ रहे हैं। लगातार बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई सामाजिक संस्थाएं निर्धन और कमजोर परिवारों को गर्म कंबल का वितरण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेशपुर में भी शनिवार सुबह से ही नगर और क्षेत्र में धुंध छाई रही। सर्द हवाओं के चलने से अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। साप्ताहिक हाटबाजार होने के बावजूद भी बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया। यात्री वाहन स्टैंडों पर भी सन्नाटा रहा। नगर का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नगर पंचायत की ओर से शहर में पर्याप्त अलाव की व्यवस्था नही किए जाने से लोगों में नाराजगी है।

घर में आग ताप रही महिला झुलसी
खटीमा। घर में आग सेक रही ग्राम गौहर पटिया निवासी वृद्धा गंगा देवी अचानक झुलस गई। वृद्धा को परिजनों ने वृद्धा को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद वृद्धा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed