फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested.

इमली घाट में उप खनिज भाड़े में अंतर को लेकर वाहन स्वामियों ने किया हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
People protested.
शांतिपुरी में इमलीघाट गेट पर प्रदर्शन करते वाहन स्वामी। - फोटो : RUDRAPUR
इमली घाट उप खनिज गेट पर वाहन स्वामियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने लालकुआं के बराबर भाड़ा निर्धारित करने की मांग की। विधायक राजेश शुक्ला और एसडीएम किच्छा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। विधायक और एसडीएम ने संयुक्त बैठक बुलाकर मामले का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वाहन स्वामी लालकुआं की तरह इमलीघाट में भी किराया निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए वह बीते एक सप्ताह से आंदोलित हैं। वन विभाग व जिला प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज वाहन स्वामियों ने मंगलवार को इमली घाट खनिज गेट पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा व विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने के बाद भी वाहन स्वामी मानने को तैयार नहीं हैं। इस दौरान वाहन स्वामियों ने विधायक राजेश शुक्ला को अपना मांग पत्र भी दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट भी वहां वाहन स्वामियों के समर्थन में पहुंचे। जिन्होंने वाहन स्वामियों के साथ भाड़े को लेकर हो रही विसंगति, खनन निकासी मार्ग में धूल की समस्या, उप खनिज कार्य में लगे ट्रैक्टर ट्राली पर लगाए जा रहे दोहरे टैक्स को समाप्त किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। वहीं विधायक राजेश शुक्ला ने भी उप खनिज ढुलान के भाड़े में अंतर पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को तत्काल स्टोन क्रेशर मालिकों, वन विभाग व वाहन स्वामियों की संयुक्त बैठक बुलाकर समस्या का हल निकालने के निर्देश दिए। हड़ताल में पहुंचे जेष्ठ ब्लाक प्रमुख नीरज टाकुली, इमली घाटके यूनियन अध्यक्ष कविंद्र कोरंगा, कुंदन मेहता, बीजेपी के महामंत्री संदीप, ग्राम प्रधान रोहित तिवारी, दीवान रावत, भूपेश बिष्ट आदि वाहन स्वामी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed