फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested

बिना सूचना नई गल्ला मंडी के निर्माण का एबीवीपी ने किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
People protested
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में बगैर सूचना निर्माण का विरोध करते प्रोफेसर व एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
एसबीएस डिग्री कॉलेज के पास नई गल्ला मंडी के निर्माण कार्य का एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डिग्री कॉलेज को कुमाऊं विवि का कैंपस बनाने की तैयारी चल रही है, ऐसे में कॉलेज को अधिक जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित रुद्रपुर डिग्री कॉलेज की जमीन 300 मीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी रोड के लिए मंडी परिषद को मिली है। इसका विरोध करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य डॉ. केके पांडेय और परीक्षा प्रभारी डॉ. पीएन तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण करा रही संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता कर कहा कि निर्माण कार्य से पहले उच्च शिक्षा व कॉलेज प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन

इसी बीच हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस फोर्स भी वहां पहुंच गई। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में मंडी परिषद की एमडी निधि यादव से मुलाकात कर इसका विरोध किया। एमडी का कहना था कि इसके लिए शासन से अनुमति मिल चुकी है लेकिन कार्यकर्ता इसके विरोध में अड़े रहे। वहां पर एबीवीपी के कुमाऊं सह प्रभारी रचित सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम तिवारी, राहुल गुप्ता, सौरव राठौर, आकाश जग्गा, सौरभ राजपूत, सागर अरोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed