फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested overnight.

टेंडर फार्म नहीं देने पर हंगामा, रातभर ईओ दफ्तर में चला धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
People protested overnight.
गदरपुर के ईओ कार्यालय में धरने पर बैठे लोग। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। सफाई व्यवस्था के लिए आमंत्रित टेंडर के फार्म नहीं देने पर नगर पालिका में हंगामा हो गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष और सभासद पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ईओ कार्यालय में बुधवार की रातभर धरने पर बैठे रहे। प्रशासन की मौजूदगी में टेंडर बॉक्स को सील कर दिया गया। देर शाम को टेंडर निरस्त करने पर धरना समाप्त कर दिया गया। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका कार्यालय पर नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर टेंडर की बिक्री हो रही थी। इसी बीच एक ठेकेदार को टेंडर का फार्म नहीं दिया गया। इससे गुस्साए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार, सभासद परमजीत सिंह, मनोज गुंबर, नामित सभासद सुरेश खुराना की ईओ हरिचरण सिंह से नोकझोंक हो गई। गुस्साए जनप्रतिनिधि अपने सहयोगियों के साथ दोपहर के समय ईओ कार्यालय में धरने पर बैठ गए। उन्होंने टेंडर फार्म देने या पूरी प्रक्रिया को निरस्त करने मांग की।
विज्ञापन

अश्विनी कुमार ने कहा कि सफाई के नाम पर एक ऐसी संस्था को कार्य दिया जा रहा है जो स्थानीय युवाओं की बजाय बाहरी लोगों को काम दे रही है। उन्होंने सफाई कार्य में लगी निजी संस्था की जांच कराने की मांग की। सूचना पर तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे लेकिन धरने पर बैठे लोगों ने टेंडर निरस्त होने के बाद ही धरना खत्म करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर शुरू हुआ धरना रात भर जारी रहने के साथ ही बृहस्पतिवार की दिनभर जारी रहा। आंदोलन को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में टेंडर डलवाए गए और इसके बाद टेंडर बॉक्स को सील कर दिया गया। शाम को एसडीएम विवेक प्रकाश ने धरने पर बैठे लोगों से वार्ता की।

देर शाम को ईओ हरिचरण सिंह ने बताया कि प्रशासन की मौजूदगी में टेंडर बॉक्स को सील किया गया था। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। टेंडर निरस्त होने के बाद धरना भी समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहां एसओ मदन सिंह बिष्ट, एसआई शंकर सिंह रावत, दीपक महर, दीपक वर्मा, मुकुल सुखीजा, शुभम कुमार, सनी पासी, रजत कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed