{"_id":"615b39728ebc3e4aff130a66","slug":"people-protested-khatima-news-hld440291396","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लगाया मांगों की उपेक्षा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लगाया मांगों की उपेक्षा का आरोप
खटीमा में बाल विकास विभाग कार्यालय के समक्ष धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATIMA
Link Copied
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों के लिए बाल विकास कार्यालय के समक्ष दूसरे दिन भी धरना दिया।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत कौर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर उपेक्षा करने और झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जब तक सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय वृद्धि, मिनी केंद्रों के मिनी कार्यकर्ताओं को समान मानदेय, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 10 हजार रुपये एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित नहीं करती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरना स्थल पर शोभा रस्तोगी, विजय लक्ष्मी, नाजिश जहां, रीना देवी, सरिता देवी, दयामंती देवी, जशोदा देवी, रंजना देवी, रेखा देवी, निर्मला देवी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।