फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested

गड्ढायुक्त सड़क पर धान रोपकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
People protested
शक्तिफार्म में कीचड़ भरी सड़क पर धान रोपते पूर्व विधायक नारायण पाल व ग्रामीण। - फोटो : SITARGANJ
बदहाल हुई सड़क का रखरखाव नहीं किए जाने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को महुवाखेड़ागंज स्थित मुख्य मार्ग में धान रोपकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना था कि उक्त मार्ग लोहियापुल से महुवाखेड़ा को जोड़ता है। मार्ग का रखरखाव नहीं किए जाने से मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी आवाजाही में परेशानी होती है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में हल्की बारिश पड़ने पर भी पूरा मार्ग पानी और कीचड़ से भर जाता है। इससे आए दिन क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क को ठीक नहीं किया गया तो वह लोनिवि दफ्तर में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर विधायक आवास का घेराव करने के साथ ही सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में बाजपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता बाजवा टम्टा, जिला महासचिव युवा मोहम्मद रिजवान अंसारी, पूर्व सभासद हरपाल सिंह, पंडित रामदेव शर्मा, जयप्रकाश, जमुना बिष्ट, बिमला देवी, प्रकाश सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ भरी सड़क पर धान लगाकर जताया विरोध
शक्तिफार्म। पूर्व विधायक नारायण पाल ने गांव के कच्चे संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों संग पद यात्रा निकालकर और कीचड़ भरे मार्ग पर धान के पौधे रोपकर विरोध-प्रदर्शन किया।
बैकुंठपुर के वार्ड संख्या 11 स्थित करीब एक किमी संपर्क मार्ग पिछले 60 वर्षों से निर्माण की बाट जोह रहा है। सड़क कच्ची होने से बरसात के दिनों में इसमें घुटनों तक कीचड़ हो जाती है। इससे सड़क से आवाजाही करने वाले करीब 30 परिवारों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

पूर्व विधायक नारायण पाल ने रविवार को सड़क की दुर्दशा देख ग्रामीणों के साथ कीचड़ भरे इस रास्ते पर पद यात्रा निकाली और धान के पौधे लगाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावे करने वालों को धरातल पर उतरकर वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए। क्षेत्र के ग्रामीण इलाके अभी तक विकास से कोसों दूर हैं। वहां वार्ड सभासद रिंकी मल्लिक, अमर, मनोज, अजीत, मालती, सुनीता, पूर्णिमा, राकेश आदि थे। (संवाद)

काशीपुर के महुवाखेड़ागंज की टूटी सड़क पर धान रोपकर विरोध जताते कांग्रेसी।

काशीपुर के महुवाखेड़ागंज की टूटी सड़क पर धान रोपकर विरोध जताते कांग्रेसी।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed