फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People Protest over Sub Inspector

Udham Singh Nagar News: एक पाउच खरीदी, दरोगा ने बना दिया शराब तस्कर

Mon, 15 Sep 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
People Protest over Sub Inspector
दरोगा की कार्यशैली से नाराज लोगों ने किया थाना प्रभारी को घेराव
विज्ञापन


केलाखेड़ा। एक पाउच खरीदकर लौट रहे एक ग्रामीण को दरोगा ने शराब तस्कर बना दिया। दरोगा के खिलाफ यह आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर थाना प्रभारी डीसी सोलंकी का घेराव किया। मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी ने जांच कराने का भरोसा दिया, जिस पर लोग शांत हुए।

आरोप है कि गांव रामनगर निवासी ओमचंद बाइक से शराब का एक पाउच लेकर लौट रहा था। थाने में तैनात एक दरोगा ने उसे पकड़ कर कच्ची शराब के 25 पाउच दिखाकर केस दर्ज कर लिया। दरोगा की कार्यशैली से नाराज लोगों ने थाने में पहुंच कर हंगामा किया। उन्होंने थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह सोलंकी का घेराव किया। आक्रोशित भाजपाइयों और ग्रामीणों ने आरोपी दरोगा की कार्यशैली की जांच कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ओमचंद शराब का एक पाउच पीने के लिए लेकर बाइक से लौट रहा था। दरोगा ने 25 पाउच दर्शाकर उसे तस्कर बना दिया। ओमचंद के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दिया। ग्रामीणों और भाजपाइयों का आक्रोश देखकर थाना प्रभारी सोलंकी ने निष्पक्ष जांच करने कार्रवाई का भरोसा दिया, जिस पर लोग शांत हो गए। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि प्रीत सिंह, जगदीश कंबोज, अजय शर्मा, महेंद्र कालरा, मलकीत कंबोज, सुधीर राणा, जगदीश सिंह, रविंद्र कंबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर सीओ विभव सैनी ने बताया कि थाने के एसआई देवेंद्र राजपूत की ओर से की गई कार्रवाई सही है। आरोपी ओमचंद से कच्ची शराब बरामद हुई है।
इनसेट......
तहसील दिवस में होगी दरोगा की शिकायत

केलाखेड़ा। भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कालरा ने बताया कि दरोगा की कार्यशैली की शिकायत मंगलवार को बाजपुर में होने वाले तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed