फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People of Pantnagar settlements raised demand for inclusion in the list of slums.

Udham Singh Nagar News: पंतनगर की बस्तियों के लोगों ने उठाई मलिन बस्ती की सूची में शामिल करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
People of Pantnagar settlements raised demand for inclusion in the list of slums.
रुद्रपुर। पंतनगर की चार बस्तियों को मलिन बस्ती की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर सैकड़ों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मलिन बस्ती में शामिल करने की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम उदयराज सिंह को ज्ञापन सौंपकर पंतनगर के संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, नगला, झा कॉलोनी को नगर पालिका क्षेत्र नगला-पंतनगर के मलिन बस्ती की सूची में सूचीबद्ध करने की मांग की। शुक्ला ने कहा कि मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज कर एक सप्ताह में शहरी क्षेत्र में सूचीबद्ध होने से वंचित रह गई मलिन बस्तियों की सूची भेजने का निर्देश दिए हैं। कहा कि नगला नगर पालिका क्षेत्र में पांच बस्तियां 70 के दशक से बसी हुई हैं। कहा कि क्षेत्रीय विधायक को इसकी चिंता करनी चाहिए। वहीं लोगों ने कहा कि वे 1970 से बस्तियों में झोपड़ी, तीन शेड और कच्चे-पक्के मकान बनाकर स्थायी रूप से रह रहे हैं। अधिकतर लोग अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति के गरीब आवासहीन और भूमिहीन लोग हैं। कहा कि सभी काॅलोनियां मलिन बस्ती के रूप में सूचीबद्ध होंगी तो यहां का पुनरुद्धार, पुनर्वास व विकास होगा। वहां पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि, सचिन शुक्ला, दनुज यादव, राम यादव, मोनू गुप्ता, अंगद यादव, संदीप वर्मा, बबीता, सोनिया आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed