{"_id":"68c1d084b6b67d1062091e08","slug":"people-of-bengali-community-in-uttarakhand-are-in-better-condition-than-other-provinces-chatterjee-rudrapur-news-c-242-1-rdp1017-129854-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बंगाली समुदाय के लोग अन्य प्रांतों से बेहतर स्थिति में : चटर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बंगाली समुदाय के लोग अन्य प्रांतों से बेहतर स्थिति में : चटर्जी
Thu, 11 Sep 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के राणाघाट उत्तर पश्चिम के भाजपा विधायक पार्थ सारथी चटर्जी बुधवार को दिनेशपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में निवास कर रहे बंगाली समुदाय के लोग देश के अन्य प्रांतों के बंगालियों से बेहतर स्थिति में हैं। बंगालियों की कुछ समस्याएं हैं, संगठन स्तर से उसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मंडल के निवास पर भाजपा विधायक चटर्जी ने कहा सीएए कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत विजन के तहत वह उत्तराखंड में निवास कर रहे विस्थापित बंगाली समुदाय की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं। कहा लोकतांत्रिक और भौगोलिक दृष्टिकोण से यहां के लोग पश्चिम बंगाल से भी बेहतर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यहां के बंगालियों की कुछ बुनियादी समस्याएं हैं। इसके लिए समुदाय के लोग संघर्ष कर रहे हैं। पार्टी, संगठन स्तर पर सभी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहां कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आने वाले हिंदू, सिख, फारसी व अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सीएए के तहत नागरिकता का अधिकार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए भाजपा की ओर से देशभर में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान चलाया जा रहा है।