फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   people has shown mirror to rawat : yashpal

रावत को जनता ने आइना दिखाया : यशपाल

Fri, 31 Mar 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 31 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
 people has shown mirror to rawat : yashpal
यश्‍ापाल - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बाजपुर पहुंचे यशपाल आर्य का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आर्य ने कहा कि कांग्रेस का सूर्योदय समाप्त हो चुका है। सीएम रहते हुए हरीश रावत ने हरिद्वार और किच्छा से चुनाव लड़ा, लेकिन जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया। रावत खोई हुई जमीन को तलाश रहे हैं। कहा जनता की उम्मीदों के आधार पर क्षेत्र का विकास होगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को रामधर्मशाला में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए आर्य ने कहा कि देश में भाजपा का वर्चस्व बढ़ा है। वह भाजपा के रीति-रिवाज सिद्धांतों का अनुसरण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल कार्यप्रणाली बदलने को कहा। चेतावनी दी कि कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता नगराध्यक्ष विकास गुप्ता और संचालन राजेश कुमार ने किया। वहां हरमिंदर सिंह लाडी, अंकुर अग्रवाल, वेद भारती, कुलविंदर किंदा, गुरप्रीत रिंपी आदि थे। इसके अलावा आर्य का सुल्तानपुर पट्टी, गांव जगन्नाथपुर, कनौरा, महेशपुरा, दोराहा, बरहैनी में भी कार्यकर्ताओं ने आर्य का स्वागत किया। वहां प्रधान संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष विकास शर्मा, उपेंद्र चौधरी, शिवकुमार गुप्ता, दीपक सैनी, सर्वेश गोयल, विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस, रवि शर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed