{"_id":"68336b2e5f9d1b81c805f865","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-125155-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तकनीकी कारणों से दिल्ली-पंतनगर की उड़ान रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तकनीकी कारणों से दिल्ली-पंतनगर की उड़ान रद्द
Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर के बीच एक उड़ान सेवा रविवार को तकनीकी कारणों से रद्द हो गई। दिल्ली-पंतनगर के बीच दो उड़ान सेवा संचालित होती है। रविवार को एक उड़ान सेवा तो नियमित रही लेकिन दूसरी फ्लाइट (6ई-7156) को दिल्ली से ही रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट दिल्ली से अपराह्न 14.25 बजे उड़ान भरकर 15.10 बजे पंतनगर पहुंचती है। दिल्ली से पंतनगर और पंतनगर से दिल्ली की टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को निराश होना पड़ा। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए टैक्सी या टिकट की रकम वापसी का विकल्प दिया। संवाद
विज्ञापन