{"_id":"68336af3047d2803330264cf","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-125146-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रोडवेज के नियमित कर्मियों को वेतन के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रोडवेज के नियमित कर्मियों को वेतन के लाले
Mon, 26 May 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 26 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज के नियमित कर्मियों को अब तक अप्रैल का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी संगठन ने समय पर वेतन न मिलने पर रोष जताया है।
रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री इमरान खान ने कहा है कि पिछले वर्ष दिसंबर से कभी भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। फरवरी के वेतन का भुगतान अप्रैल प्रथम सप्ताह में किया गया था। नियमित कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। संविदा और आउटसोर्स से तैनात कर्मियों को भी तीन दिन पहले वेतन मिला है। बताया कि समय पर वेतन न मिलने का मामला संगठन ने निगम प्रबंधन के सामने उठाया है। निगम प्रबंधन ने सोमवार, मंगलवार तक नियमित कर्मियों को वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया है। मंगलवार तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। संवाद