फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People face the problems.

Udham Singh Nagar News: नियमितीकरण, निजी परमिट, कलपुर्जों की कमी को लेकर खोला मोर्चा

Mon, 21 Oct 2024 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 21 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
रुद्रपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (कार्यशाला) ने कर्मचारियों के नियमितीकरण, कार्यशाला में कलपुर्जों की कमी और रूटों में निजी बस ऑपरेटरों को परमिट जारी करने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

रविवार को डिपो कार्यशाला परिसर में परिषद की शाखा इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने मांगों के लिए नारेबाजी की। बैठक में लंबे समय से संविदा और विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को नियमित करने पर रोष जताया। कहा कि नियमितीकरण न होने से इस वर्ग के कर्मचारियों को निगम की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि कई रूटों पर निजी बस ऑपरेटरों को परमिट जारी होने का असर निगम की आय पर पड़ रहा है। कहा कि परिवहन निगम की बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। डिपो को नई आवंटित होनी चाहिए। डिपो को वर्ष 2019-20 के बाद नई बसें नहीं मिली हैं।
विज्ञापन

डिपो की कार्यशाला में लंबे समय से कलपुर्जों की कमी बनी हुई है। इससे वाहनों की मरम्मत में दिक्कत आ रही है। लंबे समय तक खराब बस कार्यशाला में खड़ी रह रही हैं। बैठक में शाखा मंत्री राजेश कुमार, क्षेत्रीय सदस्य दिनेश कुमार, आसिफ हुसेन, मुकेश कुमार, सुजीत कुमार, अरविंद यादव, राजीव रस्तोगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed