फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People face the problems.

Udham Singh Nagar News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ नवोदय बिजलीघर में गरजे कांग्रेसी

Fri, 25 Oct 2024 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 25 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
रुद्रपुर। शहर में पुराने बिजली मीटरों को बदलकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध मुखर हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवोदय बिजलीघर में धरना देकर मीटर बदलने की प्रक्रिया बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के नवोदय बिजलीघर में एकत्र कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार बिजली की दरें बढ़ाकर जनता पर बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। बिजली की व्यवस्था को निजी ग्रुप को सौंपकर जनता को लूटने का काम किया जा रहा है। किसी भी सूरत में शहर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिये जायेंगे।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले बिजली के दाम बढ़ाए और अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाकर जनता का जीना दूभर किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने से आम लोगों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि स्वार्थों के चलते विद्युत वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तुरंत रोकने की मांग की। वहां पर पूर्व जिंप उपाध्यक्ष संदीप चीमा, सौरभ चिलाना, हरीश बावरा, मोहन खेड़ा, सुनील आर्य, गोपाल भसीन, साजिद खान, प्रीति साना आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ता इदरीश की तबीयत बिगड़ी
रुद्रपुर। नवोदय बिजलीघर में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता इदरीश गोला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक इलाज किया गया। मीना शर्मा ने बताया कि इलाज के बाद इदरीश की हालत में सुधार है। ब्यूरो



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed