{"_id":"68336c99b25fac1453035707","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-127531-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निर्माणाधीन सड़क पर पत्थरों के ढेर होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निर्माणाधीन सड़क पर पत्थरों के ढेर होने से ग्रामीण परेशान
Mon, 26 May 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 26 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। रामनगर से टांडा खेम निर्माणाधीन सड़क पर जगह-जगह पत्थरों ढेर लगाने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की तरफ से सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है।
रविवार को बारिश होने से निर्माणाधीन सड़क पर जलभराव हो गया। गांव रामनगर निवासी नरेंद्र सिंह चीमा ने बताया कि ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन संबंधित ठेकेदार ने सड़क पर जगह-जगह पत्थर डाल दिए हैं। राहगीरों सहित अन्य आमजन को गुजरने मे परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन सवार लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। बारिश में सड़क पर गुजरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य जल्द कराने की मांग की है। संवाद