फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People angry with the sealing of illegal madrasa threatened the house of BJP councilor

Udham Singh Nagar News: अवैध मदरसा सील से भड़के लोग भाजपा पार्षद के घर पर धमके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
People angry with the sealing of illegal madrasa threatened the house of BJP councilor
रुद्रपुर के पहाड़गंज में पार्षद के घर के बाहर खड़े लोग।
रुद्रपुर। पहाड़गंज में प्रशासन की ओर से अवैध मदरसा सीज करने के बाद सैकड़ो लोग सोमवार रात भाजपा पार्षद के घर धमक गए। उन्होंने घर के बाहर से ही पार्षद को गालीगलौज कर मारने की धमकी दी। पार्षद ने मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन

एडीएम पंकज उपाध्याय की अगुवाई में सोमवार को पहाड़गंज पहुंची टीम ने 50 से अधिक अवैध भवनों को चिह्नित करने के साथ ही एक अवैध मदरसा सील कर दिया। इससे भड़के सैकड़ों लोग देर रात पार्षद नूरुद्दीन के घर जा धमके। घटना के समय पार्षद दिल्ली में थे। घर में परिजन मौजूद थे। पार्षद ने बताया कि पहाड़गंज के रहने वाले पांच लोग उनसे चुनावी रंजिश रखते हैं। उनके वार्ड में प्रशासन ने मदरसा सील किया था। इस पर पांचों लोगों ने मोहल्ले के लोगों को उनके खिलाफ भड़काया था। इन लोगों के भड़काने पर 100 से अधिक लोग उनके घर पर पहुंच गए थे। इन लोगों ने उनको घर के गेट पर खड़े होकर गालियां दीं और उनको जान से मारने की बात कही थी। मंगलवार की सुबह वे दिल्ली से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उनको आरोपियों से जानमाल का खतरा है। बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी है। कुछ लोग पहचान में आ रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग बाहर के भी हैं। उन्होंने मंगलवार शाम रंपुरा चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed