{"_id":"6407734e3faae5df4908e084","slug":"parking-made-in-the-field-by-removing-the-encroachers-rudrapur-news-c-8-1-75742-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अतिक्रमणकारियों को हटाकर मैैदान में बनाई पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अतिक्रमणकारियों को हटाकर मैैदान में बनाई पार्किंग
Tue, 07 Mar 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नैनीताल रोड स्थित मैदान को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने के बाद पुलिस ने वहां अपनी पार्किंग बना ली है। साथ ही पुलिस ने यातायात कार्यालय और कोतवाली में खड़े सीज वाहनों को वहां खड़े करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस बकायदा टेंट और बैरियर लगाकर सीज वाहनों को खड़ा कर रही है।
सोमवार को नैनीताल रोड स्थित नगर निगम के बगल में स्थित मैदान को पुलिस ने खाली करवाया था। इस दौरान पुलिस ने वहां रह रहे 30 से अधिक अतिक्रमणकारियों की झोपड़ियां तोड़कर सभी को खदेड़ दिया था। मंगलवार सुबह से यातायात पुलिसकर्मियों ने पहुंच कर मैदान की साफ-सफाई कराने के बाद वहां टेंट लगाया। इसके बाद ट्रैफिक कार्यालय व कोतवाली में भारी संख्या में खड़े सीज वाहनों को वहां पहुंचाने का सिलसिला शुरू कर दिया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मैदान में सीज को वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। सीज वाहनों की निगरानी के लिए वहां पर बकायदा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। संवाद