फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pappu Became President of Jhanakat Vyapar Mandal

झनकट व्यापार मंडल के पप्पू वर्मा बने अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pappu Became President of Jhanakat Vyapar Mandal
पप्पू वर्मा। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। व्यापार मंडल झनकट के पप्पू वर्मा अध्यक्ष एवं हीरा सिंह बोरा महामंत्री बने।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय झनकट में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राम कुमार भुड्डी, जिला उपाध्यक्ष सतपाल गावा, अनिल बत्रा की देखरेख में संपन्न चुनाव में सुबह को मतदान हुआ। व्यापार मंडल के चुनाव में 414 मतदाताओं में से 406 व्यापारी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतगणना शुरू हुई। पप्पू वर्मा ने 206 मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी देवराज धामी को सात मतों से हराया। देवराज धामी को 199 मत मिले। महामंत्री पद के प्रत्याशी हीरा सिंह बोरा ने 227 मत लेकर प्रतिद्वंद्वी बलकार सिंह को 50 मतों से पराजित किया। बलकार सिंह को 177 मत प्राप्त हुए। सूरज गर्ग को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया।

चुुनाव अधिकारी पप्पू वर्मा को अध्यक्ष, हीरा सिंह बोरा को महामंत्री एवं सूरज गर्ग को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया। चुनाव संपन्न कराने वालों में भीमसेन गर्ग, सुरेश जैन, निर्मल सिंह, हंसपाल, विनीत जैन, कमान सिंह जेठी, भगवंत सिंह खालसा, मुरारी लाल, भुपाल सिंह कन्याल, चरणजीत विरदी, ठाकुर सिंह जिमिवाल आदि सम्मिलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed