फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar Sidcul Concor promoted foreign investment

पंतनगर सिडकुल कॉनकोर ने विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया 

Fri, 30 Dec 2016 12:06 AM IST
भास्कर पोखरियाल/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
भास्कर पोखरियाल/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar Sidcul Concor promoted foreign investment
स‌िडकुल - फोटो : अमर उजाला

पंतनगर सिडकुल कॉनकोर में पिछले डेढ़ माह के भीतर एकाएक बढ़े कारोबार ने जहां कॉनकोर के लक्ष्य को पार करते हुए 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है वहीं पंतनगर सिडकुल के लिए ऐतिहासिक फैसला लेते हुए यहां के उद्योगों को एक और राहत दे डाली है। कॉनकोर ने शिपिंग लाइन में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बृहस्पतिवार से मुफ्त सुविधा भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इसके पीछे पंतनगर सिडकुल कॉनकोर का विदेशी निवेश को बढ़ावा देना और यहां के उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यही कारण है कि बृहस्पतिवार तक पंतनगर सिडकुल लॉजिस्टिक कॉनकोर में पहली खेप के रूप में 900 कंटेनर पहुंच चुके हैं, जो कि समुद्री सेवा से विदेशों को माल भेजने के लिए यहां पर उद्यमियों के लिए मुफ्त सेवा देने के लिए काम आएंगे। यह कंटेनर रेलवे के गाजियाबाद क्षेत्र के दादरी स्टेशन से भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से कॉनकोर के कारोबार में एकाएक इजाफा होने से नवंबर और दिसंबर में कॉनकोर से लक्ष्य से 20 प्रतिशत अधिक का कारोबार कर रिकार्ड कायम किया है। 16 दिसंबर को यहां पर कस्टम के अफसरों ने कस्टम के डिप्टी कमिश्नर की निगरानी में सिडकुल के उद्योगों से व्यापार बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित की। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से पंतनगर सिडकुल को सीधे तौर पर विदेशों से आयात-निर्यात करने के लिए कई विकल्प तैयार किए थे। अब कॉनकोर ने सीधे तौर पर शिपिंग लाइन में कारोबार को बढ़ाने के लिए अभी कुछ माह तक के लिए मुफ्त कंटेनर सेवा को चालू कर दिया है। वहीं कस्टम के काउंटर पर भी विदेशों को माल भेजने की भरपूर डिमांड आ पहुंची है। 


सिडकुल कॉनकोर ने पिछले नवंबर और दिसंबर में लक्ष्य को पार करते हुए करीब 20 प्रतिशत के कारोबार की वृद्धि की है। यही कारण है कि अब सिडकुल कॉनकोर ने शिपिंग के क्षेत्र में भी पंतनगर सिडकुल के उद्यमियों को बढ़ावा देने की तैयारी कर दी है। इसके लिए मुफ्त कंटेनर सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए 900 कॉनकोर के लॉजस्टिक पार्क में अब तक 900 कंटेनर पहुंच चुके हैं। इसका उद्देश्य पंतनगर सिडकुल कॉनकोर में विदेशी निवेश को दिया बढ़ावा देना है। 
-राहुल सिंह, सीईओ पंतनगर सिडकुल कॉनकोर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed