{"_id":"61536c928ebc3e626d1ae19c","slug":"paddy-purchasing-bazpur-news-hld4396217138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर से धान खरीद करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर में किसान, आढ़ती, अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम।
- फोटो : BAZPUR
Link Copied
एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने धान खरीद के लिए किसान, आढ़तियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इसमें एक अक्तूबर से सभी तौल केंद्रों पर धान खरीद शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान किसानों ने तौल केंद्रों से खरीदे गए धान का उठान प्रतिदिन करने की मांग की। एसडीएम ने अधिकारियों से वार्ता कर समस्या को हल करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को तहसीलदार सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में सहकारी समितियों और आरएफसी सहित सभी तौल केंद्रों पर एक अक्तूबर से नियमित रूप से धान खरीद शुरू की जाए। तौल केंद्रों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
17 फीसदी नमी के मानक पर ही धान खरीद होगी। सहकारी समितियों के सचिवों से धान खरीद के लिए वार्ता की जाएगी। इस दौरान आढ़तियों ने पिछले साल के भुगतान की समस्या को भी रखा। मौके पर तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, पूर्ति केएस बिष्ट, एसएमआई एचएस टोलिया, दलजीत सिंह रंधावा, विजेंद्र डागेरा, अजीत प्रताप सिंह रंधावा,दर्शन गोयल, बल्देव सिंह, हरपाल सिंह, शमशेर सिंह, मनीष सिंघल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।