फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paddy Grafting Protest

क्षतिग्रस्त सड़क में धान रोपकर प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Paddy Grafting Protest
जसपुर में सड़क में धान की रोपाई करते पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक और कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी सांकेतिक पदयात्रा के शुभारंभ पर क्षतिग्रस्त सड़कों में बने गड्ढों में धान की रोपाई कर प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा की पहाड़ों से लेकर तराई तक हर जगह सड़के टूटी हुई हैं। प्रदेश में सड़कों का जो जाल कांग्रेस की सरकार में बिछाया गया था। अब यह जर्जर स्थिति में है। उन्होंने भूतपुरी रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर पदयात्रा की।
विज्ञापन

विधायक आदेश चौहान और कांग्रेसियों ने सड़क के गड्ढे में भरे पानी में पदयात्रा कर धान के पौधों की रोपाई की। डॉ. एमपी सिंह के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा की 15 अगस्त पर जब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में होंगे तब वह बैलगाड़ी मेें ढंढेरा से लंढोरा तक यात्रा करेंगे और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। विधायक चौहान ने हरीश रावत को अवगत कराया कि इस लिंक मार्ग से होकर विधायक, मंत्रियों के अलावा अन्य अधिकारी जाते हैं लेकिन सरकार इस मार्ग का निर्माण कराने को तैयार नहीं है। वहां पर गजेंद्र सिंह, इख्तियार बबलू, नईम प्रधान, आफताब अंसारी, हाजी हमीद, जाकिर हुसैन, डॉ. शुभ, महेंद्र सिंह, रवि शर्मा, सर्वेश सिंह, सुखदेव सिंह, ज्येंद्र पाल, मोइन, मुकेश पधान, आदिल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed