फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Outrage over non-payment of milk for two months

Udham Singh Nagar News: दो माह से दूध का भुगतान न होने पर आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Outrage over non-payment of milk for two months
ज्ञापन सौंपते दुग्ध समिति सचिव वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी।- संवाद
खटीमा। दुग्ध उत्पादकों को पिछले महीने से बिक्री किए गए दूध का पैसा नहीं मिला है। इस पर सोमवार को दुग्ध समिति सचिव वेलफेयर सोसायटी चारूबेटा ने दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रधान प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन सीनियर क्षेत्र पर्यवेक्षक को सौंपा। और शीघ्र दूध के मूल्य का भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को अप्रैल और मई के दूध के मूल्य का भुगतान नहीं हुआ है। इसके चलते दुग्ध उत्पादक कई समितियों में पहुंचकर दूध के मूल्य के शीघ्र भुगतान की मांग कर रहे हैं। समिति सचिवों ने कहा कि यदि शीघ्र ही दूध के मूल्य का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राम सिंह धामी, राजेंद्र सिंह, भैरव सिंह अधिकारी, पूजा, नरेंद्र सिंह, मनोज कन्याल, घनश्याम, आरएस सामंत आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed