फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Outrage among students over brutality and murder of a nurse in rudrapur

रुद्रपुर दुष्कर्म-मर्डर केस: नर्स के साथ हुई दरिंदगी और हत्या को लेकर छात्रों में आक्रोश, जमकर किया प्रदर्शन

Sat, 17 Aug 2024 02:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 17 Aug 2024 02:15 PM IST
सार

रुद्रपुर में नर्स के साथ हुई दरिंदगी और हत्या को लेकर छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने मामले की सीबीआई जांच और दोषी को फांसी देने की मांग की। 

विज्ञापन
Outrage among students over brutality and murder of a nurse in rudrapur
नर्स हत्याकांड के बाद से छात्रों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में नर्स के साथ हुई दरिंदगी और हत्या को लेकर छात्रों में आक्रोश है। छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे है। रुद्रपुर में छात्र संघ पदाधिकारियों ने डिग्री कॉलेज से जुलूस निकाला। नैनीताल रोड पर निजी अस्पताल पर प्रदर्शन के बाद छात्र-छात्राएं  एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच और दोषी को फांसी देने  की मांग की। छात्रों के साथ एबीवीपी, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस के लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- विजिलेंस ने मारा छापा: रोडवेज परिवहन का एआरएम नौ हजार रुपये की रिश्वत लेकर पकड़ा गया, संचालक से मांगी थी घूस
विज्ञापन

 

ये है पूरा मामला
बता दें कि गदरपुर के इस्लामनगर निवासी एक व्यक्ति की 32 वर्षीय बेटी नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर की कॉलोनी में रहती थी। 30 जुलाई से वह लापता थी। उसकी बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह अंतिम बार 30 जुलाई की शाम काॅलोनी के पास दिखी थी। बीते दिनों उसका कंकाल उसकी काॅलोनी को जाने वाली सड़क के पास एक खाली प्लाॅट की झाड़ियों से बरामद हुआ था। परिजनों ने कपड़ाें के आधार पर उसकी शिनाख्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed