फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Operators run away after closing the clinic on information of raid in bazpur udham singh nagar

Bazpur: छापे की सूचना पर क्लीनिक बंद करके खिसके संचालक, शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Wed, 31 Jul 2024 11:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 31 Jul 2024 11:36 AM IST
सार

बाजपुर में एसडीएम आरसी तिवारी के निर्देश पर स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गांव बन्नाखेड़ा क्षेत्र में निजी अस्पताल व क्लीनिकों में छापा मारा। सूचना पर संचालक अस्पताल और क्लीनिक बंद कर खिसक गए।

विज्ञापन
Operators run away after closing the clinic on information of raid in bazpur udham singh nagar
बाजपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बाजपुर में एसडीएम आरसी तिवारी के निर्देश पर स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गांव बन्नाखेड़ा क्षेत्र में निजी अस्पताल व क्लीनिकों में छापा मारा। सूचना पर संचालक अस्पताल और क्लीनिक बंद कर खिसक गए। एक अस्पताल में कुछ खामियां मिली हैं। टीम ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारों को भेजी है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अस्पतालों में कोई मरीज नहीं मिला।

सप्ताहभर पहले आशा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर गांव बन्नाखेड़ा में निजी अस्पताल और क्लीनिक की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी। आरोप था कि कुछ अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। इसी शिकायत के आधार पर एसडीएम द्वारा स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kashipur: अब एक ही छत के नीचे होंगे कोषागार, रजिस्ट्री, तहसील और SDM दफ्तर, डीएम ने डाक बंगले का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता और नायब तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण के नेतृत्व में संयुक्त टीम सबसे पहले बन्नाखेड़ा स्थित अमन क्लीनिक पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक क्लीनिक बंद करके चला गया। इसके बाद बेबी क्लीनिक पर छापा मारा। जांच में पता चला कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन फराह बेगम के नाम से होने के लिए सीएमओ कार्यालय को भेजा गया लेकिन पंजीकरण अभी लंबित है। फायर एनओसी और जैव एनओसी भी नहीं ली गई थी। अस्पताल में कोई मरीज नहीं मिला, जिस पर टीम वापस लौट आई।

इसके बाद टीम दोराहा स्थित एसपी ख्वाजा हेल्थ केयर सेंटर पहुंची, जो बंद मिला। सीएमएस डा. पीडी गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। वहां आशीष कुमार, रमेश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed