फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Operation 555 patrampur : 220 messile disposed

उत्तराखंड: सेना ने पतरामपुर में जमीन के नीचे दबी 555 मिसाइलों में से 220 को नदी किनारे डिस्पोज किया

Sat, 13 Oct 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 13 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Operation 555 patrampur : 220 messile disposed
मिसाइल डिस्पोज करने के बाद उठा धुएं का गुब्बार। - फोटो : अमर उजाला

‘ऑपरेशन 555 पतरामपुर’ करीब पांच घंटे लंबा चला। बाराबंकी मध्य कमान से आई सेना की काउंटर एक्सप्लोसिव डिवाइस यूनिट (सीईयूडी) ने कुल सात धमाके किए। इस ऑपरेशन में 220 छोटे मोर्टार सेल (मिसाइलें) नष्ट किए गए। अब जमींदोज 335 छोटे-बड़े मोर्टार सेल निकालकर नष्ट किए जाने हैं। 

विज्ञापन


पतरामपुर चौकी के पीछे जमीन खोदकर निकाले गए 220 मोर्टार सेल लेकर सेना की काउंटर एक्सप्लोसिव डिवाइस यूनिट कड़ी सुरक्षा के बीच ऑपरेशन स्थल फीका नदी पर पहुंची। ऑपरेशन निर्बाध रूप से चले, इसके लिए ऑपरेशन स्थल के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। यह स्थान अमानगढ़ वन रेंज से सटा है। जिस स्थान पर मोर्टार सेल निष्क्रिय किए जा रहे हैं, वह हजीरों का राजस्व क्षेत्र पड़ता है। 
विज्ञापन


सेना की ओर से फीका नदी में 25 वर्ग फिट व 15 फिट गहरे पांच पिट बनाए गए हैं। इन्हें रेत से भरी बोरियों से चारों ओर से कवर किया गया है। इन्हीं गड्ढों में एक्सप्लोसिव के साथ मिसाइलें रखी गई। इस स्थान से 700 मीटर की दूरी पर फायर पिट तैयार किया गया है। शुक्रवार दोपहर दो बजे से इलेक्ट्रिक डेटोनेटर कार्ड डेटोनेटिंग, टीएनटी स्लैब, पीईके, सेफ्टी फ्यूज आदि का उपयोग कर धमाके किए गए। पहला धमाका कम तीव्रता का रहा। इसके बाद सिलसिलेवार सात धमाके किए गए। धमाकों के चलते आसपास के इलाके में धुंध छा गई। यूनिट के कैप्टन विकास मलिक ने बताया कि शुक्रवार को कुल 220 छोटे मोर्टार सेल नष्ट किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन में नायब सूबेदार केबी भोसले के अलावा रक्षपाल सिंह, सेंडगे एआर एवं बीजी पाटिल, केलरे दीपक, पंकज साल्वी, राउन कैलाश व संजीत कुमार, रणपिसे डीडी, डीजे कोकरे, महेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, कोतवाल अबुल कलाम, चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट भी ऑपरेशन के दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed