{"_id":"5b2fe0cd4f1c1bf66e8b9e46","slug":"opd-camp-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाजपुर में कल से तीन दिनी उजाला अस्पताल का ओपीडी कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर में कल से तीन दिनी उजाला अस्पताल का ओपीडी कैंप
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरतमंदों के द्वार पर उजाला अस्पताल की ओपीडी सेवाएं लगातार दस्तक दे रही हैं। काशीपुर और रामनगर में सफल कैंप के बाद उजाला अस्पताल 26 से 28 जून तक मुख्य मार्ग स्थित रामभवन धर्मशाला बाजपुर में तीन दिवसीय ओपीडी कैंप लगाने जा रहा है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस कैंप में महज 30 रुपये के मामूली पंजीकरण शुल्क पर रोगियों को बेहतरीन चिकित्सीय परामर्श, जरूरी जांचे और दवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया जाएगा। ओपीडी कैंप का लाभ पाने के लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा। कैंप में पेट, जोड़ों के दर्द, ब्लड शुगर, चर्मरोग, लीवर (यकृत), अलसर, हेपेटाइटिस, पीलिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
कैंप में दो हजार रुपये तक के सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड ग्रुप, एचबीए 1 सी (तीन माह की ब्लड शुगर) टेस्ट भी किए जाएंगे। उजाला अस्पताल के ओपीडी कैंपों में पंजीकृत रोगियों को भविष्य में इलाज कराने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से विशेष रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन