फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Onion price increase in rudrapur

Onion Price: चार दिनों में अचानक आया कीमत में उछाल, फुटकर में 70 रुपये प्रति किलो पहुंचा भाव

Tue, 31 Oct 2023 12:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:24 PM IST
सार

प्याज के (Onion Price) साथ ही लहसुन और टमाटर के दाम भी बढ़ने लगे हैं। रुद्रपुर सब्जी मंडी में प्याज थोक में 48 से 55 रुपये और फुटकर 65 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लाल प्याज धीरे-धीरे मंडी से गायब होता जा रहा है। 

विज्ञापन
Onion price increase in rudrapur
प्याज के दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में दामों में अचानक हुए इजाफे के चलते प्याज (Onion Price) सामान्य वर्ग की पहुंच से बाहर हो गया है। यह फुटकर में 65 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। आवक घटने से प्याज के दामों में और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।  

विज्ञापन


प्याज के साथ ही लहसुन और टमाटर के दाम भी बढ़ने लगे हैं। रुद्रपुर सब्जी मंडी में प्याज थोक में 48 से 55 रुपये और फुटकर 65 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लाल प्याज धीरे-धीरे मंडी से गायब होता जा रहा है। नवरात्र और श्राद्ध के समय प्याज की बिक्री धीमी होने के बाद भी अचानक बढ़े दामों से ग्राहक परेशान हैं। सब्जी विक्रेत संजीव विश्वास ने बताया कि लाल प्याज की सप्लाई नहीं आ रही है। ऐसे प्याज के दामों में और उछाल होने की संभावना है। 
विज्ञापन


प्याज लेने वाले ग्राहक भी कम हो गए हैं। अदरक की कीमत में 40 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। ये 100 से बढ़कर 140 रुपये प्रतिकिलो में बिक रहा है। टमाटर के दाम में भी 15 से 20 रुपये प्रति किलो की बढ़त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्लाई भी घटी, होटल की डिमांड में गिरावट
सब्जी विक्रेता मिथिलेस ने बताया कि अब दो दिन में प्याज की एक गाड़ी आ रही है। इससे फुटकर व्यापारियों को समस्या हो रही है। विक्रेता मौका मिलने पर अधिक से अधिक प्याज खरीद रहे हैं। इधर होटल कारोबारी अशोक बत्रा ने बताया कि  रोजाना 30 से 40 किलो प्याज खरीदने वाले कारोबारी केवल 10 से 15 किलो प्याज से ही काम चला रहे हैं। 


खटीमा में एक पखवाड़े में दोगुने हुए दाम
खटीमा में प्याज के दाम पिछले 15 दिनों में दोगुने हो गए हैं। पंद्रह दिन पहले 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा प्याज अब 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत ने बताया कि बाजार में नया प्याज नहीं आने से मूल्य मेें वृद्धि हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed