{"_id":"5f6ce94e8ebc3e53cd68d5c6","slug":"one-quintel-meat-seized-sitarganj-news-hld3981325151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बघौरी गांव में पकड़ा गया एक क्विंटल मांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बघौरी गांव में पकड़ा गया एक क्विंटल मांस
विज्ञापन
सितारगंज पुलिस हिरासत में मांस के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। स्थानीय पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वायड कुमाऊं परिक्षेत्र की टीम ने बघौरी गांव में दबिश देकर करीब एक क्विंटल मांस के साथ चार आरोपियों को पकड़ा। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि स्क्वायड टीम के साथ पुलिस ने बघौरी गांव में दबिश दी। इससे गोकशी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने गांव के अजीम अली, शाकिर, सलमान व दानिश को पकड़ लिया। अकरम, आरिफ फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक क्विंटल मांस और औजार बरामद हुए। पुलिस ने गोकशी में प्रयुक्त बाइक (यूके06एक्स-7330) को जब्त कर लिया और आरोपियों के खिलाफ 3/5/11 (1) गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।
कोतवाल ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम में स्क्वायड के निरीक्षक विनोद कुमार, एसआई अंबीराम आर्य, कोतवाली के दरोगा चंदन सिंह, कांस्टेबल जीवन चंद्र जोशी, जगपाल सिंह, रविंद्र सिंह, स्वरूप सिंह, चंद्रशेखर मल्होत्रा, नरेंद्र कुमार, केशर सिंह आदि थे।