फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One person dies by hanging himself

वन दरोगा फांसी लगाकर दी जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
One person dies by hanging himself
मृतक वन दरोगा गजेंद्र की फाइल फोटो, जसपुर। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। वन दरोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामनगर के पीरूमदारा के पार्वतीकुंज निवासी गजेंद्र सिंह रावत (50) पुत्र गोपाल सिंह पतरामपुर वन क्षेत्र में वन दरोगा के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

उन्हें वन क्षेत्राधिकारी परिसर में ही सरकारी कमरा मिला हुआ था। दो दिन तक बाहर न आने पर शुक्रवार सुबह वहां के माली रईस ने जब गजेंद्र सिंह को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर माली ने खिड़की से झांका तो उसके होश उड़ गए। गजेंद्र सिंह का शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

माली की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी। एसएसआई ललित जोशी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं सौंपी गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed