{"_id":"58e12e134f1c1bf6465b44e9","slug":"one-lakh-rupees-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के शीशे तोड़ एक लाख रुपयों से भरा बैग उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के शीशे तोड़ एक लाख रुपयों से भरा बैग उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने एक कार के शीशे तोड़कर कार में रखा बैग उड़ा लिया। बैग में एक लाख रुपये की नकदी समेत चेक रखे थे।
विज्ञापन
बाजपुर रोड निवासी रोहित पैगिया की बाजपुर रोड पर ही विधायक आवास के पास पैगिया मार्बल्स की दुकान है। रविवार देर शाम रोहित सड़क किनारे खड़ी अपनी आई टेन कार में बैग रख दुकान बंद करने के लिए गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने कार के शीशे तोड़ बैग उड़ा लिया।
जब रोहित दुकान बंद कर वापस लौटे तो कार के शीशे टूटे देख दंग रह गए। कार से बैग चोरी था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। रोहित के बड़े भाई राहुल पैगिया ने बताया कि बैग में करीब एक लाख रुपये और पांच लाख के सेल्फ के चेक थे। शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन