फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one doctor and one employee absented

सीएमओ के निरीक्षण में महिला डॉक्टर और एक कर्मचारी नदारद

Thu, 12 Jul 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Thu, 12 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
one doctor and one employee absented
CMO - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 सीएमओ के निरीक्षण में सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर और एक कर्मचारी अस्पताल प्रशासन को बिना सूचना दिए गायब मिले। सीएमओ ने दोनों कर्मियों का संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक कक्ष में उपस्थिति रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों की जांच की। जिसमें एक महिला डॉक्टर सात जुलाई से अस्पताल को बिना सूचना दिए गायब मिली। साथ ही एक कर्मचारी 1 जुलाई से बिना प्रार्थना पत्र दिए अस्पताल से नदारद मिला। जिसको लेकर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर की। सीएमओ ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। जिसकी मुख्यालय से कई बार मांग की गई है। अधीक्षक सीएसआर के तौर पर प्रयास कर रहे हैं। यदि ऐसा नहीं होता है वह अन्य व्यवस्था के माध्यम से अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इमरजेंसी में महिला को नहीं मिला राइस ट्यूब, मेडिकल स्टोर से खरीदा
बृहस्पतिवार को ग्राम इस्लामनगर निवासी एक महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसका पति उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। इमरजेंसी डॉक्टर ने मरीज को इमरजेंसी कक्ष में लेटाकर प्राथमिक उपचार के तौर पर पानी की बोतल तो लगा दी। डॉक्टर ने कर्मचारियों से मुंह में राइस ट्यूब डालकर पेट का गंदा पानी निकालने के लिए कहा। कर्मचारी अलमारियों में काफी देर तक राइस ट्यूब ढूंढते रहे। लेकिन इमरजेंसी कक्ष में राइस ट्यूब नहीं मिली। काफी देर बाद कर्मचारियों ने मरीज के पति को मेडिकल से राइस ट्यूब खरीदने के लिए भेज दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने उसके पेट का गंदा पानी निकाला। राइस ट्यूब खत्म होने का मामला सीएमओ के समक्ष आया। जिस पर उन्होंने इसे जन औषधि केंद्र से खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed