{"_id":"5f513f6b8ebc3e53876320d2","slug":"one-died-khatima-news-hld3956819178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अखबार वितरक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में अखबार वितरक की मौत
विज्ञापन
विशाल सिंह राणा।
- फोटो : KHATIMA
मेलाघाट रोड पर राजीव नगर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार अखबार वितरक की मौत हो गई। बुधवार देर रात बाइक से जानवर टकरा गया। मृतक लाइट सामग्री के दुकान स्वामी के साथ किसी काम से बरेली से लौटने के बाद घर जा रहा था। मृतक परिवार का इकलौता चिराग था।
बिगराबाग निवासी विशाल सिंह राणा (26) पुत्र रंजीत सिंह राणा बुधवार रात को राजीव नगर से बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच बाइक जानवर से टकरा गई। उसे 108 सेवा ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झनकइया थाना अंतर्गत लोहियाहेड चौकी इंचार्ज ललित चौधरी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नागरिक अस्पताल के डॉ. केसी पंत ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि सिर में चोट लगने से विशाल की मौत हुई है।
विशाल की मौत से बिगराबाग गांव शोक में डूबा रहा। समाजसेवी उम्मेद सिंह मौनी ने बताया कि मृतक के दो-भाई बहन हैं। परिवार में पिता के अलावा दिव्यांग मां रुक्मणी देवी, पत्नी मीनाक्षी देवी, पांच वर्षीय पुत्र तनुज, तीन वर्षीय पुत्री अन्नू है। वह सुबह अखबार बांटने का कार्य व उसके बाद रामगुलाम वाली गली में एक लाइट हाउस में काम करता था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह अखबार बांटने के बाद वह हाइट हाउस स्वामी के साथ किसी काम से बरेली गया था। रात को राजीवनगर में लाइट हाउस स्वामी के घर पर खड़ी बाइक लेकर वह अपने घर बिगराबाग जा रहा था। इस बीच हादसा हो गया। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।