फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one crore is

1.52 करोड़ दबाए बैठे हैं  दस बकाएदार

Thu, 01 Mar 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।  Updated Thu, 01 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
one crore is
पकड़ी गई नई करेंसी - फोटो : AmarUjala

काशीपुर में दस बड़े बकाएदाए 1.52 करोड़ की रकम दबाए बैठे हैं, जबकि तहसील की कुल वसूली का बकाया लक्ष्य करीब तीन करोड़ है। वित्तीय वर्ष के 11 माह गुजर जाने के बाद भी वसूली 66 फीसदी तक ही हो सकी है। मार्च के अंत तक शत प्रतिशत वसूली न होने पर तहसीलदार, नायब तहसीलदारों और संग्रह अमीनों का वेतन रोकने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बड़े बकाएदारों से वसूली में कोताही पर तहसीलदारों के निलंबन की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन


काशीपुर तहसील में विविध देयकों की वसूली में पिछड़ी हुई है। इस वर्ष एक भी बकाएदार को बंदी नहीं बनाया गया है और न ही किसी बकाएदार की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रताप सिंह शाह ने बताया कि हर तहसील में दस बड़े बकाएदारों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


सभी तहसीलों से 28 फरवरी तक हुई वसूली की सूचनायें मांगी गई है। समीक्षा के दौरान अगर बड़े बकाएदारों से वसूली में शिथिलता बरतने का मामला संज्ञान में आया तो संबंधित तहसीलदार के तत्काल निलंबन की संस्तुति की जाएगी। मार्च तक शत-प्रतिशत वसूली न होने पर तहसीलदार, नायब तहसीलदारों व संग्रह अमीनों का वेतन रोका जाएगा। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हवालात में भी रखे जा सकते हैं राजस्व बंदी
काशीपुर तहसील का हवालात जर्जर स्थिति में है। ऐसे में राजस्व कर्मी बकाएदारों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से बच रहे हैं। एडीएम शाह ने बताया कि राजस्व हवालातों की स्थिति खराब होने के कारण वसूली में पिछड़ने का तर्क गलत है। बंदियों को अस्थाई हवालात में भी रखा जा सकता है। विशेष परिस्थितियों में बंदियों को पुलिस के हवालात में भी रखा जा सकता है।

ये हैं दस बड़े बकाएदार
1- कैनेडियन स्पेशलिटी विनायल, व्यापार कर, बकाया 39,67,929 रुपये।
2- कैनेडियन स्पेशलिटी विनायल, व्यापार कर, बकाया 16,32, 937 रुपये।
3- मान सिंह पुत्र संतासिंह, ग्राम बरखेड़ी, पंजाब एंड सिंध बैंक, बकाया 21,76804 रुपये।
4- सरजीत कौर, दलविंदर सिंह, हरवंश सिंह बरखेड़ा पांडे, यूनियन बैंक, बकाया 13,76,649 रुपये।
5- जसवंत सिंह पुत्र बिरसा सिंह ढकिया नंबर दो, एसबीआई, बकाया 13,43,056 रुपये।
6- यूके स्टोन क्रैशर ढकिया कला, रायल्टी देय, बकाया 13,73,7000 रुपये।
7- दून पेपर ट्रेडिंग, व्यापार कर, बकाया दस लाख रुपये।
8- अधिशाषी अभियंता विद्युत, व्यापार कर, 7,42, 500 रुपये।
9- गुरदीप सिंह पुत्र करनैल सिंह ग्राम मिस्सरवाला, इलाहाबाद बैंक, बकाया 9,96,087 रुपये।
10- दलजीत सिंह पुत्र दलवीर सिंह, मिस्सरवाला, बकाया 7,32,024 रुपये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed