फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One Arrested with Bike

चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
One Arrested with Bike
बाजपुर कोतवाली में बाइक चोरी का आरोपी और पुलिस टीम। - फोटो : BAZPUR
रुद्रपुर/बाजपुर। एसओ ललित मोहन जोशी ने बताया कि दो सितंबर को लोहियानगर ट्रांजिट कैंप निवासी भुवनेश्वर सिंह की बाइक चोरी हो गई थी। 19 सितंबर को एक ब्लॉक ट्रांजिट कैंप निवासी राज किशोर की बाइक भी चोरी हो गई। दोनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को एसआई प्रदीप शर्मा व एसआई मनोज कुमार ने एक युवक को सिडकुल ढाल के पास चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मपाल निवासी ग्राम अंटागोटिया अमरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी मछली बाजार ट्रांजिट कैंप बताया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दोनों बाइकें बरामद कर ली गईं। एसओ ने बताया आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बाजपुर में नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अमित कुमार बाइक से 16 सितंबर को रामपुर रोड बंगाली डाक्टर वाली गली स्थित फाइनेंस कंपनी पर गया था। इस दौरान अमित कुमार ने कंपनी के आगे बाइक खड़ी कर दी। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी दिनेश निवासी गोपीपुरा काशीपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसआई बसंत कुमार ने पुलिस टीम के साथ आरोपी दिनेश को बाइक के साथ फौजी कॉलोनी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed