{"_id":"645fe550e08c9477cb094f84","slug":"one-arrested-in-crores-fraud-khatima-news-c-8-1-139040-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar: सवा करोड़ की धोखाधड़ी में फरार चिटफंड कंपनी का एक और आरोपी गिरफ्तार, 956 लोगों की रकम डकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar: सवा करोड़ की धोखाधड़ी में फरार चिटफंड कंपनी का एक और आरोपी गिरफ्तार, 956 लोगों की रकम डकारी
Sun, 14 May 2023 05:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 05:03 PM IST
सार
पुलिस ने फरार चल रहे रजिस्ट्री ऑफिस के पीछे प्राइम सिटी थाना बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी आरोपी समीर श्रीवास्तव को लखनऊ से 12 मई को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस ने सवा करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे चिटफंड कंपनी के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। सीओ वीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चिटफंड कंपनी ने क्षेत्र के 956 लोगों का लगभग 1 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक का गबन किया है।
विज्ञापन
सीओ वीर सिंह ने बताया कि नौगवानाथ निवासी महिपाल गिरी ने तहरीर में कहा था कि जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कारपोरेशन सोसायटी लिमिटेड शाखा कार्यालय कंजाबाग रोड में खोला गया था। पीड़ित ने उक्त कंपनी पर उपभोक्ताओं का 1 करोड़ से अधिक गबन कर फरार होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 15 लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने फरार चल रहे रजिस्ट्री ऑफिस के पीछे प्राइम सिटी थाना बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी आरोपी समीर श्रीवास्तव को लखनऊ से 12 मई को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व एक आरोपी सलीम अहमद उर्फ हाफिज सलीम अहमद निवासी वार्ड संख्या 17 फतेहउल्लागंज ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन