{"_id":"e46d04b551abbac7a91121bf589c4662","slug":"on-the-complaint-of-illegal-possession-minister-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे की शिकायत पर मंत्री ने किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे की शिकायत पर मंत्री ने किया निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनझा इंटर कालेज की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत पर जिला प्रभारी मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग, शिक्षा व एएनझा इंका के प्रधानाचार्य से मामले की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व विद्यालय के प्रधानाचार्य से डीएम कार्यालय में दस्तावेज जांच कराने को कहा। इसके बाद एक मामले की एक फाइल बनाकर डीएम से इसकी रिपोर्ट मांगी।
एएन झा इंका प्रधानाचार्य केसी पांडेय की तरफ से प्रशासन व मंत्री को शिकायत कर कहा गया था कि विद्यालय की जमीन पर वाद लंबित होने के बाद भी उस पर अवैध तरीके से एक होटल का निर्माण कर दिया गया। साथ ही अन्य स्थानों पर कब्जा किया जा रहा है। इस पर बुधवार को मंत्री प्रसाद नैथानी ने डीएम डा. पंकज पांडेय के साथ मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व पटवारी से इसकी जानकारी ली। मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. नीता तिवारी, डा. पीएन सिंह व एएनझ इंका के प्रधानाचार्य केसी पांडे ने इसे अपनी जमीन बताया। साथ ही इस पर राजस्व परिषद में वाद लंबित होने की जानकारी दी। जिस पर मंत्री नैथानी ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षा अधिकारियों को भूमि से संबंधित दस्तावेज डीएम कार्यालय में जांच कराने को कहा। साथ ही डीएम डा. पंकज पांडेय से इस मामले की एक फाइल बनाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम विजय जोगदंडे, तहसीलदार संजय कुमार आदि मौजूद थे।