फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Omicrone in US Nagar

ऊधम सिंह नगर में पांच कोरोना संक्रमितों में मिला ओमिक्रोन वैरिएंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Omicrone in US Nagar
Omicrone in US Nagar
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में रविवार को पांच कोरोना संक्रमितों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इन सभी के सैंपल करीब एक सप्ताह पहले जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए देहरादून मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे गए थे। वर्तमान में सभी संक्रमित होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ ने इसकी सूचना डीजी हेल्थ के साथ ही जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

रुद्रपुर निवासी तीन युवकों, एक युवती और सितारगंज निवासी एक युवक की 23 दिसंबर 2021 से 28 दिसंबर तक अलग-अलग तिथियों में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनके सैंपलों को जिनोम सीक्वेसिंग के लिए देहरादून मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा गया था। सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने बताया कि पांचों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया था।
विज्ञापन

वर्तमान में सभी कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन की अवधि पूरी करने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण अब खतरे की कोई बात नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पहली बार पांच मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। यह वैरिएंट ही कोरोना की तीसरी लहर के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। होम आइसोलेट हो रहे लोगों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमें दवा उपलब्ध करा रहीं हैं। मरीजों की ऑनलाइन काउंसलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 336 कोरोना संक्रमित मिले
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में रविवार को 336 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 94 कोरोना संक्रमित काशीपुर में मिले हैं, जबकि सितारगंज में 76, रुद्रपुर में 56, किच्छा में 43, बाजपुर में 38, खटीमा में 16, जसपुर में 10 और गदरपुर में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed