फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Old trees will get Sanjeevini

पुराने पेड़ों को मिल सकेगी ‘संजीवनी’

Sun, 29 Mar 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,सितारगंज
ब्यूरो, अमर उजाला,सितारगंज Updated Sun, 29 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Old trees will get Sanjeevini
प्रत्यारोपण के जरिए पुराने पेड़ों को अब नई जिंदगी मिल सकेगी। वे ऑक्सीजन के साथ-साथ राहगीरों को छांव भी दे सकेंगे। वन विभाग एक नर्सरी कंपनी के जरिए पेड़ों को संरक्षित कर रहा है। उत्तर भारत में पहली बार उत्तराखंड की औद्योगिक नगरी सितारगंज में बड़े स्तर पर उम्रदराज पेड़ों काटने के बजाए उन्हें प्रत्यारोपित किया जा रहा है।
विज्ञापन

  सितारगंज औद्योगिक आस्थान सिडकुल फेज-टू में दो किमी फोरलेन का निर्माण करने के लिए 1052 पेड़ों को काटा जाना था, लेकिन वन विभाग ने इन पेड़ों को काटने के बजाय उनके प्रत्यारोपण के लिए पहल की। जिसके तहत गत नवंबर से दिल्ली की मिस्टर रोहित नर्सरी कंपनी द्वारा फोरलेन निर्माण की जद में आने वाले आम, सेमल, कुकाट, गूलर, जामुन, ब्रोटा, बट, पीपल, लाजिस्टामिया और अमरूद आदि प्रजाति के पेड़ों को जड़ से उखाड़कर उन्हें कैलाश नदी के किनारे बंजर रेतीली जमीन पर प्रत्यारोपित किया जा रहा है। प्रत्यारोपण का काम अप्रैल तक पूर्ण हो जाएगा, जिससे इन पेड़ों को नया जीवन मिलेगा और बंजर भूमि फिर हरीभरी होगी।
विज्ञापन

  पूर्वी तराई प्रभाग के उपखंड अधिकारी नवीन चंद्र पंत ने बताया कि उत्तर भारत में पहली बार उत्तराखंड में 1052 पेड़ों के प्रत्यारोपण का प्रयोग किया जा रहा है। प्रत्यारोपण कर रही कंपनी का यह काम सफल हुआ तो इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वन भूमि हस्तांतरण के दौरान पेड़ों को काटने के बजाय शासन से प्रत्यारोपण का प्रस्ताव रखेंगे और पेड़ को काटने की नहीं, बल्कि उनके प्रत्यारोपण की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed