{"_id":"602900984575a3e12f39ad95931c86b0","slug":"officials-also-fear-ration-dealers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों को अधिकारियों का भी डर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों को अधिकारियों का भी डर नहीं
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सरकारी सस्ते गल्ले विक्रेताओं को अब अधिकारियों का भी डर नहीं रहा है। अधिकारियों की सख्त हिदायतों के बावजूद भी रविवार को शहर की कई सस्ता गल्ले की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
कार्ड धारकों की मानें तो उनका कहना है कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। जब विभाग कार्यदिवस में छापेमारी नहीं करता है तो वह छुट्टी के दिन कहां से छापेमारी करेगा।
विज्ञापन
शहर की सस्ते गल्ला विक्रेता सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे विभाग के लाचार व्यवस्था का पता चलता है। खबर छपने के बाद भी विभागीय अधिकारी छुट्टी का बहाना बनाते रहे तो सस्ता गल्ला विक्रेता अधिकारियों की डर से बेखौफ रहे।
विज्ञापन
कुछ दुकानों को छोड़कर शहर की अधिकांश दुकानें बंद रही।
अमर उजाला की टीम 3 बजे जब खेड़ा की दुकानों में पहुंची तो दो दुकानों में ताला लगा था। ट्रांजिट कैंप में भी 2 राशन की दुकानें बंद पाई गईं। ऐसा ही हाल शहर की और सस्ता गल्ला दुकानों का था।