फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Office has been running without DPRO for a year

Udham Singh Nagar News: एक साल से बिना डीपीआरओ के चल रहा है कार्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Office has been running without DPRO for a year
रुद्रपुर। एक साल से बिना डीपीआरओ के जिला पंचायत राज कार्यालय संचालित हो रहा है। ग्राम विकास विभाग के पीडी, ईपीडी व डीडीओ का एक साथ ही गैर जनपदों के लिए तबादला कर दिया गया है। अब ग्राम विकास की पूरी जिम्मेदारी सीडीओ के कंधों पर है।
विज्ञापन

शासन ने ऊधमसिंह नगर के परियोजना निदेशक (पीडी) अजय सिंह का तबादला उत्तरकाशी जिले के लिए कर दिया है। हालांकि अभी इनके स्थान पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसी तरह डीडीओ सुशील मोहन डोभाल को चमोली जिले का डीडीओ बनाया गया है। साथ ही ईपीडी संगीता आर्य को डीडीओ बागेश्वर बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके लगभग एक वर्ष पूर्व तत्कालीन डीपीआरओ को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से आज तक इस पद पर किसी को नियुक्त नहीं किया जा सका। पंचायती राज का काम प्रभारी के भरोसे चल रहा है। साथ ही सहायक निदेशक मत्स्य का पद भी कई दिनों से खाली चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ ग्राम विकास विभाग के तीनों उच्चाधिकारियों का तबादला करने से इसका पूरा भार सीडीओ के कंधों पर पड़ेगा। सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि तीनों अधिकरियों का तबादला हो गया है। उम्मीद है कि इनकी जगह पर जल्द नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed