फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now young chess players will participate in national championship

अब नेशनल चैंपियनशिप में होगा चेक-मेट

Wed, 11 Jul 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 11 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now young chess players will participate in national championship
शतरंज - फोटो : demopic

दो दिवसीय13वीं राज्य स्तरीय शंतरज चैंपियनशिप का मंगलवार को यहां समापन हो गया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसएसपी (विजिलेंस) सेंथिल अबुदई ने विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। विभिन्न आयुवर्गों में विजेता कुल 14 खिलाड़ी अब राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कुल 90 खिलाड़ियों ने शिरकत की।

विज्ञापन


 चैंपियनशिप यहां एक होटल में ब्वायज और गर्ल्स के विभिन्न आयु वर्गों में खेली गई। कुछ पांच राउंड के मैच के बाद अंडर-15 ब्वायज में पौड़ी के सेंट थॉमस स्कूल के दसवीं के छात्र सार्थक रावत प्रथम, हल्द्वानी बिरला स्कूल के ध्रुव भट्ट दूसरे, दीक्षांत स्कूल हल्द्वानी के आर्यन बिष्ट तीसरे और कोटद्वार के आयुष बड़थ्वाल चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


हल्द्वानी के ही सृजन उनियाल के अन्य तीन प्रतिभागियों के साथ समान चार अंक  थे, लेकिन अपोनेंट्स के प्वाइंट के आधार पर वह पांचवें स्थान पर रहे। गर्ल्स में हल्द्वानी बिड़ला स्कूल की कृति शर्मा पहले पहले और दीक्षांत स्कूल की आराध्या त्रिपाठी और आकृति पोखरिया क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। चौथे स्थान पर कान्फलेंस स्कूल रुद्रपुर की हृदयांशी अरोड़ा रही। इस आयु वर्ग से चार-चार खिलाड़ी जबकि अन्य आयु वर्गों के पहले दो स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागी नेशनल में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-11 ब्वायज में कोटद्वार के अथर्व बिष्ट और दीक्षांत स्कूल के प्रखर कोठारी क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-11 गर्ल्स में दीक्षांत स्कूल की आयुषी कांडपाल और कशिश बिष्ट दूसरे स्थान पर रहीं। रानीखेत आर्मी स्कूल की अलिशा श्रीनिवासन तीसरे स्थान पर रही। अंडर-7 ब्वायज में हल्द्वानी बिरला स्कूल की के विशेष शर्मा प्रथम और आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के नील श्रीनिवासन दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर उत्तराखंड शतरंज संघ के अध्यक्ष धीरज रघुवंशी, महासचिव संजीव चौधरी समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दीक्षांत स्कूल के छात्रों का रहा जलवा
किच्छा। प्रतियोगिता में दीक्षांत स्कूल के कुल 18 विद्यार्थियों ने टीम के कोच किशन तिवारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शिरकत की। इनमें से छह छात्र-छात्रएं आर्यन बिष्ट, प्रखर कोठारी, आराध्या त्रिपाठी, आकृति पोखरिया, आयुषी कांडपाल और कशिश बिष्ट राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।  स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया हालांकि वह नेशनल प्रतियोगिता  के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।


अथर्व, आयुष और सार्थक ने बिखेरी चमक
किच्छा।
13वीं राज्य शंतरज चैंपियनशिप में पौड़ी जिले खिलाड़ियों ने भी खूब चमक बिखेरी। कोटद्वार के आयुष बड़थ्वाल जहां अंडर-15 में तीसरे स्थान पर रहे, वहीं बलूनी स्कूल कोटद्वार के ही अथर्व बिष्ट ने अंडर-11 में पहला स्थान हासिल किया। अथर्व ने इससे पहले गत 31 मई और एक जून को किच्छा में हुई राज्य शतरंज प्रतियोगिता में अपने आयु वर्ग से ऊपर के ग्रुप अंडर-13 में भी पहला स्थान हासिल किया था। ऑल इंडिया चेस फेजरेशन में 1700 रैंक रखने वाले पौड़ी के सेंट थॉमस स्कूल के दसवीं के छात्र सार्थक रावत ने भी अंडर-15 में पहला स्थान हासिल किया है। ये तीन खिलाड़ी इसी साल राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed