फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now the thieves searched old woman's house in Kiratpur

अब चोरों ने कीरतपुर में वृद्धा का बंद घर खंगाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now the thieves searched old woman's house in Kiratpur
कीतरपुर गांव में वृद्धा में घर में चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। दिवाली से पहले चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन पहले ही चोरों ने देव होम्स सोसायटी में तीन बंद मकानों की खिड़की तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की थी। वहीं अब कीरतपुर में वृद्धा के घर को ताला तोड़कर दो लाख रुपये की चोरी को अंजाम दे दिया। वृद्धा के बेटे ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में भूरारानी हंस विहार निवासी पार्थो लहरी ने बताया कि उसकी वृद्धा मां मंजू लहरी कीरतपुर में अपने मकान में रहती है। 30 अक्तूबर को उसकी मां की तबीयत खराब हो गई थी। वह मां को अपने घर ले आया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका कहना है कि सोमवार को वह कीरतपुर गया तो घर में मकान बंद था। मंगलवार को मां के कपड़े लेने के लिए दोबारा घर गया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने मकान की खिड़की तोड़कर कमरे से 20 हजार रुपये नगद, सोने के दो सिक्के, सोने का हार, सोने की अंगूठी समेत कई आभूषण चोरी कर लिए। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि तहरीर के बाद मौका घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुद्रपुर। बगवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित देव होम्स सोसायटी में तीन मकानों से लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया है। देव होम्स निवासी ललित गंगवार, संजय और गोपाल मंडल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह दिवाली पर घरों से बाहर गए थे। मंगलवार सुबह तड़के चोरों ने उनके घरों की खिड़की तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर दी। चोरी की घटना सोसायटी में लगी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाल का घेराव किया और चोरी का जल्द खुलासा करने को कहा। इस मौके पर देव होम्स सोसायटी के अध्यक्ष मोद सिंह यादव, जीपी घिल्डियाल, पार्षद प्रमोद शर्मा, संजय ठुकराल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed