फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now the drivers with weak eye sight will not be able to do drive

अब कमजोर नजर वाले चालक नहीं दे पाएंगे स्टेयरिंग ड्यूटी

Wed, 11 Jul 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 11 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now the drivers with weak eye sight will not be able to do drive
रुद्रपुर बस अड्डे में शिविर में आंखों की जांच कराते चालक। - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट के आदेश के बाद महाप्रबंधक प्रशासन परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार को रुद्रपुर रोडवेज डिपो में तैनात चालकों की आंखों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। पहले दिन रुद्रपुर डिपो के 73 चालकों की आंखों की जांच की गई। इनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। बता दें कि यह रिपोर्ट 15 दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जानी है। सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम में अब कमजोर नजर वाले चालकों को स्टेयरिंग ड्यूटी नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि हाईकोर्ट ने चार जुलाई को परिवहन निगम को अपने चालकों की आंखों की जांच कराने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को रुद्रपुर बस अड्डे में नियमित, संविदा और बाह्य स्रोत से तैनात चालकों की आंखों की जांच के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक दो दिवसीय निशुल्क शिविर लगाया गया। रुद्रपुर डिपो में वर्तमान में 140 चालक कार्यरत हैं। इनमें 76 नियमित, 56 बाह्य स्रोत और आठ संविदा पर कार्यरत हैं। एआरएम श्रीराम कौशल ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो शिविर की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि श्रीराम आई केयर हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने चालकों की नेत्र जांच की जा रही है।   
विज्ञापन

        
कोट ः हाईकोर्ट के आदेश के बाद चालकों की आंखों की जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करनी है। यदि किसी बाह्य स्रोत के चालक की आंखों की रोशनी कम पाई जाती है तो उसे नौकरी पर रखना संभव नहीं हो सकेगा। वहीं नियमित और संविदा चालकों को एडजस्ट करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक जैन, महाप्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed