फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now NCC cadets will be able to fly from Pantnagar airport

Udham Singh Nagar News: अब पंतनगर एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे एनसीसी कैडेट

Wed, 05 Mar 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now NCC cadets will be able to fly from Pantnagar airport
पंतनगर। वन यूके एयर एनसीसी के कैडेट अब पंतनगर एयरपोर्ट से माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से फ्लाइंग का प्रशिक्षण ले सकेंगे। डीएम नितिन सिंह भदौरिया और वन यूके एयर एनसीसी पंतनगर के कमांडिंग ऑफिसर के प्रयासों से पंतनगर एयरपोर्ट पर भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पर अब हैंगर निर्माण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन




एयरपोर्ट से माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट एसडब्ल्यू 80 वायरस से मंगलवार को ट्रायल फ्लाइंग आयोजित की गई। इसमें दो कैडेटों को फ्लाइंग कराई गई। भविष्य में पंतनगर एयरपोर्ट में फ्लाइंग सुविधा प्राप्त होने से एनसीसी एयर विंग के कैडेटों को स्थानीय स्तर पर फ्लाइंग प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इससे एयर विंग के जूनियर एवं सीनियर स्कंध के लगभग 400 महिला कैडेटों सहित लगभग 1100 कैडेटों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




वर्तमान में कैडेटों को फ्लाइंग प्रशिक्षण के लिए बरेली स्थित वायुसेना के केंद्र जाना पड़ता है। इससे सीमित कैडेट फ्लाइंग प्रशिक्षण प्राप्त कर पा रहे थे। पंतनगर एयरपोर्ट में फ्लाइंग सुविधा शुरू होने से उत्तराखंड के युवा, भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे और वायु सेना को उत्तराखंड से बेहतरीन पायलट भर्ती करने में मदद मिलेगी। इस कार्य में पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक एवं एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एयरपोर्ट के अधिकारी, कर्मचारी और एयरफोर्स अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed