{"_id":"585837204f1c1bd663e39784","slug":"notbandi-two-crore-deposited-in-the-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद डाकघर में जमा हुए दो करोड़ रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के बाद डाकघर में जमा हुए दो करोड़ रुपए
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद पुराने नोटों की उपयोगिता भी खत्म हो गई। नए नोटों का लाभ उठाने और पुराने नोटों को जमा कराने में लोग तेजी से पुराने नोट डाकघर के अपने पुराने खातों में जमा करा रहे हैं। नोटबंदी के फैसले के बाद से सोमवार तक डाकघर में दो करोड़ रुपए जमा हो चुके थे। डाकघर के प्रमुख अधीक्षक एससी राय ने बताया कि अभी भी पुराने नोट डाकघर में जमा हो रहे हैं। पुराने नोट जमा कराने के लिए लोग रोजाना डाकघर में लंबी कतार लगा रहे थे।
डाकघर में खाताधारक को अपने खाते में ढाई लाख पुराने नोट जमा कराने की अनुमति थी। जिसमें 20 हजार से अधिक राशि जमा करने के दौरान आधार कार्ड या पहचान पत्र की फोटोकॉपी देना जरूरी है। एससी राय के अनुसार डाकघर में पुराने नोट जमा होने के कारण कुछ दिन तक डाकघर का कार्य भी प्रभावित हुआ। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो गई है। राय ने बताया कि जमा हुए पुराने नोट एसबीआई शाखा को भेज दिए गए हैं। जिसके बाद यह राशि एसबीआई द्वारा आरबीआई बैंक को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन