फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   north zone chess championship

नार्थ जोन शतरंज चैंपियनशिप में यूपी की छात्राओं ने लहराया परचम

Sat, 06 Oct 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sat, 06 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
north zone chess championship
शतरंज प्रतियोगिता

विज्ञापन
डीपीएस में आयोजित सीबीएसई नार्थ जोन शतरंज चैंपियनशिप के तीसरे दिन प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में यूपी के स्कूलों ने परचम लहराया। अंडर-11 और अंडर-19 छात्रा वर्ग के बीच हुई प्रतियोगिता में गाजियाबाद (यूपी) के विभिन्न स्कूलों से आई छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में सीबीएसई से संबद्ध 300 स्कूलों के 3800 प्रतियोगी प्रतिभाग कर रहे हैं।
तीसरे दिन की प्रतियोगिता में अंडर-11 छात्रा वर्ग में एमेटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ने प्रथम, प्रेशिडियम स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद ने द्वितीय, इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने तृतीय और जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 छात्रा वर्ग में देहरादून पब्लिक स्कूल संजय नगर, गाजियाबाद पहले, देहरादून पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम गाजियाबाद दूसरे, डीएवी सेंटिनरी पब्लिक स्कूल मेरठ तीसरे, प्रेशिडियम स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद चौथे, गांधीनगर पब्लिक स्कूल मुरादाबाद पांचवें, और सेंट पीटर स्कूल किच्छा छठे स्थान पर रहा। शनिवार को फाइनल के साथ चैंपियनशिप का समापन होगा। स्कूल चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सभी विजेताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन

सीबीएसई यूपी और उत्तराखंड शतरंज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां पर डीपीएस के प्रधानाचार्य चेतन चौहान, जेसीज के प्रधानाचार्य यशपाल शर्मा, उप प्रधानाचार्य सुधांशु पंत, डॉ. प्रदीप अदलखा, डॉ. सोनिया अदलखा, डॉ. मंदीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed