फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nodal officer should prepare action plan for election responsibilities: DM

नोडल अफसर निर्वाचन दायित्वों की कार्य योजना बनाकर दें : डीएम

Tue, 13 Feb 2024 03:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer should prepare action plan for election responsibilities: DM
रुद्रपुर के एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में अ​धिकारियों की बैठक लेते डीएम। स्रोत सूचना विभाग
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर ली है। डीएम उदयराज सिंह ने निर्वाचन के नोडल अफसरों की बैठक लेकर उन्हें निर्वाचन के दायित्वों की कार्य योजनाएं तैयार करने और कार्मिकों के प्रशिक्षण का रोस्टर जल्द बनाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन के कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विघ्न एवं निर्विवाद रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों से संबंधित कार्य योजना बनाकर दें।
विज्ञापन

कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों की तैनाती करते हुए उसकी प्रतिलिपि जिला निर्वाचन कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराई जाए। ताकि उनको अन्य डयूटी से अलग रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सीडीओ मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अशोक कुमार जोशी, उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, अभय प्रताप सिंह, राकेश चंद्र तिवारी, डॉ. अमृता शर्मा, गौरव चटवाल आदि थे।

-

गैरहाजिर नोडल अफसरों का रोका जाएगा वेतन
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में सीडीओ व स्वीप के नोडल अधिकारी मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को अनुपस्थित नोडल अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने और फरवरी का वेतन रोकने के लिए डीएम के माध्यम से पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed