फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No Vaccine In US Nagar District

जिले में कोरोना वैक्सीन खत्म, सिर्फ 243 को लगा टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
No Vaccine In US Nagar District
रुद्रपुर। जिले में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। लोगों को टीके नहीं लग पा रहे हैं। जिले में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति कम होने के कारण रविवार को सिर्फ 243 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। जबकि कोरोना की पहली डोज एक भी व्यक्ति को नहीं लग सकी। टीकाकरण केंद्रों से सैकड़ों लोगों को बगैर वैक्सीन लगवाए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन खत्म होने के कारण सुबह के समय जिलेभर के अधिकतर टीकाकरण केंद्रों पर सुनसानी रही। रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्रों के बाहर वैक्सीन खत्म होने की सूचना चस्पा कर दी थी।
विज्ञापन

इस कारण टीकाकरण केंद्र पर सुबह के समय पहुंचे 100 से अधिक लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। जिले में 45 से 60 वर्ष उम्र के 106 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी। जबकि स्टॉक खत्म होने के कारण वैक्सीन की पहली डोज नहीं लग सकी। इसी तरह 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 137 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगी। जबकि पहली डोज नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने कहा कि रविवार को वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया था। इस कारण 243 लोगों को ही दूूसरी डोज लग सकी। उन्होंने कहा कि सोमवार या मंगलवार तक जिले के लिए और वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना है।

जिले में दो लोग मिले कोरोना संक्रमित, 14 हुए स्वस्थ
रुद्रपुर। जिले में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। रविवार को दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि होम आइसोलेट और कोविड केयर सेंटरों में भर्ती 14 लोग स्वस्थ हो गए। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा शून्य रहा। जिले में कोरोना जांच के लिए 1020 लोगों के सैंपल लिए गए। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 70 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed