{"_id":"66242b98cf0d19f42a0b3ba4","slug":"no-trace-of-absconding-sharp-shooter-sarbjeet-even-after-24-days-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103559-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फरार शार्प शूटर सर्बजीत का 24 दिन बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फरार शार्प शूटर सर्बजीत का 24 दिन बाद भी सुराग नहीं
Sun, 21 Apr 2024 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
सर्बजीत सिंह।
विज्ञापन
खटीमा। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मामले में फरार दूसरे शार्प शूटर सर्बजीत सिंह का 24 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश में पुलिस दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन लोकेशन न मिलने से सर्बजीत अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
28 मार्च 2024 को डेरे में घुसकर तरनतारन, पंजाब निवासी शार्प शूटर सर्बजीत सिंह और बिलासपुर, यूपी निवासी अमरजीत सिंह ने गोली मारकर बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी थी। शार्प शूटर अमरजीत को पुलिस हरिद्वार जिले में नौ अप्रैल को एनकाउंटर कर चुकी है, लेकिन दूसरा शार्प शूटर सर्बजीत अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालांकि पुलिस अभी तक बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षडयंत्र में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो अभियुक्तों शाहजहांपुर निवासी दिलबाग सिंह और बिलासपुर निवासी सुल्तान सिंह को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर हत्या में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर चुकी है। लेकिन मुख्य हत्यारोपी सर्बजीत सिंह की अभी तक लोकेशन नहीं मिली है। उसकी तलाश में पुलिस यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है। संवाद